एजुकेशन

KVS Result 2023 OUT: केवीएस ने जारी किया इस एग्जाम का रिजल्ट, जानें किस तारीख को होगा इंटरव्यू

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 27, 2023, 05:04 PM IST

KVS Result 2023: केवीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आज भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। साथ ही इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

KVS Result 2023

Photo : iStock

KVS Result 2023, KVS Assistant Commissioner Result 2023: केवीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने असिस्टेंट कमिश्नर परीक्षा (KVS Assistant Commissioner) का रिजल्ट आज यानी 27 मार्च 2023 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वह अब केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

केवीएस की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2023 को किया गया था। जारी सूचना के मुताबिक, इस परीक्षा में सफल 173 अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। जिसका आयोजन 10 अप्रैल से 13 अप्रैल और 17 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी आज जारी कर दिया गया है।

KVS Result 2023 Date: इन एग्जाम का रिजल्ट भी जल्द

केवीएस की ओर से अब टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। केवीएस इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।

How to download KVS Assistant Commissioner Result 2023

  • सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर List of candidates shortlisted for interview for the post of Assistant Commissioner के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सहित अन्य जानकारी देख सकते हैं।
Direct Link - KVS Assistant Commissioner Result 2023

KVS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से केवीएस में 13404 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 5 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article