एजुकेशन

SSC CHSL Answer Key 2023: डाउनलोड करें सीएचएसएल टियर 1 आंसर-की, जानें कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 27, 2023, 11:39 PM IST

SSC CHSL 2023, SSC CHSL Answer Key 2023: एसएससी सीएचएसएल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 टियर 1 आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी करने वाला है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए इस डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC CHSL Answer Key 2023

Photo : iStock

SSC CHSL 2023, SSC CHSL Answer Key 2023: एसएससी सीएचएसएल आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CHSL Tier I Exam 2023: कब हुई टियर 1 परीक्षा

आयोग की ओर से सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल आंसर-की 2023 (SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2023) का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आंसर-की 31 मार्च से पहले जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

SSC CHSL Tier I Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

एसएससी सीएचएसएल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी होगी। अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्योक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आसंर-की और टियर 1 का रिजल्ट (SSC CHSL Tier 1 Result 2023) जारी किया जाएगा।

How to download SSC CHSL Tier I Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आंसर-की पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा (SSC CHSL Tier II Exam 2023) में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागो में लगभग 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article