REET Mains Level 2 Answer Key 2023 : जारी हुई राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 की फाइनल आंसर की, यहां करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 05:49 PM IST

REET Mains Level 2 Answer Key Released at rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान सेवा चयन बोर्ड ने रीट मेन्स लेवल 2 की आंसर की फाईनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Mains Level 2 Answer Key Released at rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सेवा चयन बोर्ड ने अपर प्राइमरी शिक्षक लेवल 2 भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपने प्रश्नों के उत्तर का अनुमान लगा सकते हैं। पिछले आंकड़ो को देखें तो फाइनल आंसर की जारी होने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

REET Mains Level 2 Answer Key 2023

REET Mains Level 2 Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें रीट मेन्स 2023 की फाइनल आंसर की

बता दें इस परीक्षा के तहत शिक्षक के कुल 4 हजार 712 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed