एजुकेशन

Rajasthan Board Date Sheet 2025: राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीख बदली, JEE Main सेशन 2 से हो रहा था क्लैश, देखें नई डेटशीट

Rajasthan Board Date Sheet 2025 Changed: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा की तिथियों के साथ संभावित टकराव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

Image

राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2025

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Board Date Sheet 2025 Changed: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा की तिथियों के साथ संभावित टकराव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। डेटशीट में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं-

RBSE Exam Date Sheet Changed: डेटशीट में बदलाव

  • राजस्थान बोर्ड की तरफ से संशोधित टाइम टेबल के अनुसार विषय संस्कृत साहित्य एवं संस्कृत वाङ्मय की परीक्षा 22 मार्च के स्थान पर 9 अप्रैल को होगी।
  • समाजशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च के स्थान पर 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
  • ऋग्वेद , शुक्ल यजुर्वेद , कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निंबार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणतिहास धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान तथा पुरोहित्य शास्त्र की परीक्षा 1 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल को होगी।
  • इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा 3 अप्रैल के स्थान पर 22 मार्च को आयोजित की जाएगी।
  • कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज की परीक्षा 7 अप्रैल के स्थान पर 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।

Rajasthan Board 10th 12th Exam Date Sheet 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Rajasthan Board Exam Timing: बोर्ड परीक्षा की टाइमिंग

राजस्थान बोर्ड की ओर से सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 8:30 से लेकर 11:45 तक रहेगी। सभी छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पर जाएं तो अपने साथ एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र के बिना आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपडेट के लिए नियमित रूप से RBSE की वेबसाइट चेक करनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article