RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2023, Sarkari Result 2023 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 17 मई को जारी करने जा रहा है। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट की लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक्टिव होगी।
RBSE Class 8th Result 2023 Date
Rajasthan Board Class 8th Result 2023: शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
राजस्थान कक्षा 8वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। जिसके अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा परिणाम कल यानी 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। यह परीक्षाएं राज्य के 9500 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं। इस साल 8वीं परीक्षा में लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
How to download RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2023
- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.inपर जाएं।
- फिर कक्षा 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपनी प्रोविजनल मार्कशीट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, 8वीं की ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। बता दें कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
