एजुकेशन

HBSE Haryana Board 10th Result 2023: घोषित हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 16, 2023, 03:47 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2023, Haryana Board Class 10th Result 2023 Declared: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने आज यानी 16 मई को कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

HBSE Haryana Board 10th Result 2023: घोषित हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

HBSE Haryana Board 10th Result 2023, Haryana Board Class 10th Result 2023 Declared: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने आज यानी 16 मई को कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष वी पी यादव और सचिव कृष्ण कुमार द्वारा दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को RESULTHB10 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

HBSE Haryana Board Result 2023: कितना रहा 10वीं का पास प्रतिशत

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 65.43 फीसदी स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 69.81% और लड़कों का 61.41% दर्ज किया गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल तीन स्टूडेंट्स ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है। हाईस्कूल में सोनू, हिमेशा और वर्षा ने 500 में से 498 अंक हासिल कर टॉप किया है।

HBSE Class 10th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया था। जबकि, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी। इस साल परीक्षा में कुल 5,59,738 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें 10वीं में 2,96,329 और 12वीं में 2,63,409 स्टूडेंट्स शामिल हुए। बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट कल जारी कर दिया गया था। वहीं, 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए चेक किया जा सकता है।

How to check HBSE Haryana Board Class 10th Result 2023

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Haryana Board Class 10th Marksheet 2023: डाउनलोड करें मार्कशीट

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से वितरित की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article