TN SSLC 10th Results 2023, TN Class 10th Result 2023 Date and Time: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन (DGE) ने एसएसएलसी (SSLC) यानी कक्षा 10वीं और एचएसई (HSE) +1 यानी 11वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, 10वीं परीक्षा का रिजल्ट सुबह 11 बजे और 11वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
TN Class 10th Result 2023: कब हुई 10वीं की परीक्षा
तमिलनाडु एसएसएलसी 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 13 मार्च से 13 अप्रैल तक हुई थी। बता दें कि 12वीं का रिजल्ट 8 मई को घोषित किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में शामिल 8,03,385 स्टूडेंट्स में से 7,55,451 ने सफलता हासिल की थी। अब बोर्ड 10वीं के नतीजे भी जारी करने जा रहा है, जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download TN SSLC and TN+1 Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
- फिर 10वीं या 11वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
तमिलनाडु एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की तरफ से दी जाएगी।
