RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट कब जारी होगा, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Kab Aayega: इस बार 25 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होना है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Kab Aayega: पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्दी करने जा रहा है। इस बार 25 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होना है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (RBSE 5th Result) करना होगा।

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026

25 मार्च तक 5वीं 8वीं का रिजल्ट

इस बार राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा में 12.86 लाख और पांचवीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आठवीं की परीक्षा इस बार 20 फरवरी से 4 मार्च तक तथा पांचवीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई। दोनों कक्षाओं के 26.54 लाख विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की 1.30 करोड़ कॉपियों को राज्य के 43 हजार शिक्षक जांचेंगे। परीक्षा शुरू होने के साथ ही शिक्षकों ने कॉपी जांचने का काम शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को 15 मार्च तक कॉपी जांचने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ताकि 25 मार्च तक पांचवीं और आठवीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सके।

End of Feed