RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड इंटर में बेटियों ने मारी बाजी, जानें पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result Stream Wise: इस बार 12वीं की तीनों स्ट्रीमों को मिलाकर कुल पासिंग प्रतिशत 97.20 रहा है। आर्ट्स में 97.54 प्रतिशत, साइंस में 96.23 प्रतिशत और कॉमर्स में 98.64 % प्रतिशत रिजल्ट रहा। इनमें कुल 1,46,044 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है, जिनमें 98,636 छात्राएं शामिल हैं। जानें पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट कैसा रहा... RBSE 12th Result, Rajasthan Board 12th Result, RBSE 12th Commerce, Arts and Science pass Percentage

Rajasthan Board 12th result Streamwise Pass Percentage : राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने का साथ ही 9 लाख से भी ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आज मंगलवार 31 मार्च की सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है, जब मार्च के महीने में राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया हो। इससे पहले बोर्ड ने 24 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर सभी को चौंका दिया था। इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने 99.8 प्रतिशत नंबर्स हासिल किए हैं तो नव्या मीणा ने आर्ट्स में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं आर्ट्स में ही नरपत ने भी 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

RBSE 12th Result 2026

RBSE 12th Result 2026

देखें इस साल स्ट्रीम वाइज रिजल्ट ? RBSE 12th Streamwise Result:

End of Feed