RBSE Rajasthan Board 12th Class Result 2023, RBSE 12th Marksheet 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकीदास कल्ला ने आज यानी 18 मई को रात 8 बजे की है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
RBSE Class 12th Marksheet 2023
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2023: कितना रहा 12वीं का पास प्रतिशत
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस में इस साल 95.65% स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जबकि, कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में आकाश चौधरी ने 99 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
Rajasthan Board 12th Marksheet 2023: डाउनलोड करें मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। 12वीं मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download RBSE Rajasthan Board Class 12th Marksheet 2023
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, 8वीं परीक्षा 11 अप्रैल को संपन्न हुई। बता दें कि बोर्ड ने 8वीं कक्षा के नतीजे कल जारी कर दिए थे। वहीं, आज 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित किया गया है। राजस्थान बोर्ड अब कक्षा 5वीं, 10वीं और 12वीं आर्ट्स के नतीजे भी कभी भी जारी कर सकता है।
