RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024: आरबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करने (Rajasthan Board 10th Result) वाला है। हाल ही में बोर्ड के सचिव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आरबीएसई अगले सप्ताह मंगलवार तक 12वीं साइंस के परिणाम घोषित करने की तैयारी (Rajasthan Board 10th Result 2024 Date) में है। इसके बाद कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी (RBSE 10th Result) किया जाएगा। वहीं फिर 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा (Rajasthan Board Result) दिया जाएगा। इस वर्ष आरबीएसई 10वीं की परीक्षा में कुल 10.6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। एग्जाम 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date: यहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख
Rajasthan Board 10th Result: पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज
बता दें पिछले साल यानी साल 2023 में 10वीं का रिजल्ट 90.49% दर्ज किया गया था। जबकि 2022 में पास पर्सेंटेज 82.89% व 2021 में 99.56 पर्सेंटेज 2020 में 80.64 फीसदी 2019 में 79.85 प्रतिशत और 2018 में पास फीसदी 79.86% दर्ज किया गया था। उम्मीद है कि इस बार पास फीसदी पिछली बार से ज्यादा देखने को मिल सकता है।RBSE 10th Result: इस लिंक पर सबसे पहले रिजल्ट
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024: ऐसे करें चेक
- RBSE Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
