RBSE Rajasthan Board 10th 12th Exam Dates 2026 released: राजस्थान बोर्ड ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। कई दिन से छात्र एग्जाम शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च तक होगी। वहीं, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। हालांकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल यानी डेटशीट जारी नहीं की है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Board 10th 12th Exam Dates
बता दें राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
Rajasthan Board Date sheet download
- सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board Class 10th 12th Date Sheet 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
राजस्थान बोर्ड की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। डेट शीट जारी होने के बाद छात्र ऊपर दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
