BSEB 10th-12th Model Paper Download: बिहार बोर्ड ने जारी किए दसवीं और बाहरवीं परीक्षा के मॉडल पेपर, जानें डाउनलोड करने का तरीका
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Dec 4, 2025, 01:04 PM IST
Bihar Board 10th 12th exam model paper: इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के पैटर्न को समझाने के उद्देश्य से ये मॉडल पेपर उपलब्ध करवाया गया है। बोर्ड ने बताया है कि सभी विषयों विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए विषयवार मॉ़ल पेपर biharboardonline.com पर इंटरमीडिएट सेक्शन में उपलब्ध हैं।
BSEB 10th- 12th Model Paper
Bihar Board Sample Paper 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। समिति ने सभी सब्जेक्ट्स के मॉडल पेपर 2026 को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। एक प्रेस रिलीज के जरिये बोर्ड ने ये जानकारी साझा की है। बोर्ड ने जो नोटिस जारी किया है, उसके अनुसार, विज्ञप्ति संख्या 315/2025 के माध्यम से जानकारी शेयर की गई है।
बिहार बोर्ड ने जारी किया नोटिस : BSEB 10th-12th Model Paper Download
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इंटर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के पैटर्न को समझाने के उद्देश्य से ये मॉडल पेपर उपलब्ध करवाया गया है। बोर्ड ने बताया है कि सभी विषयों विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए विषयवार मॉ़ल पेपर biharboardonline.com पर इंटरमीडिएट सेक्शन में उपलब्ध हैं।
Bihar Board Sample Paper : बिहार बोर्ड दसवीं और बाहरवीं के सैंपल पेपर
समिति ने साफ किया है कि छात्रों को 3 दिसंबर 2025 की शाम से Model Paper 2026 सेक्शन में जाकर इन मॉडल पेपर्स को उपलब्ध करवाया गया है। मॉडल पेपर जारी होने से छात्रों के परीक्षा से पहले प्रैक्टिस होने की तैयारी की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी। बता दें कि बोर्ड हर साल मॉडल पेपर जारी करता है, ताकि छात्र पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सवालों के लेवल को बेहतर ढंक से समझ सकें और परीक्षा में उनका प्रदर्शन बेहतर हो।
छात्रों और अभिभावकों के लिए ये राहत भरी खबर है कि अब तैयारी के लिए जरूरी सभी मॉडल पेपर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और उन्हें डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह की मुश्किल प्रक्रिया को नहीं अपनाना पड़ेगा।
- मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- मॉडल पेपर 2026 पर क्लिक करें।
- अब अपनी कक्षा के मुताबिक मैट्रिक या फिर इंटर के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको सभी सबजेक्ट्स के मॉडल पेपर दिख जाएंगे।
- आप इन मॉडल पेपर्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
बताते चलें कि बिहार बोर्ड इंटर और 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक चलेंगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलेंगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे शुरू होकर 12:45 बजे खत्म होगा। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम के 5:15 बजे तक चलेगी।