RBSE 12th Result 2024 How TO Check: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र कमर कस लें। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग 2 दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। अनुमान था कि रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर हुई है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं इस साल मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित की गई थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। वहीं हायर सेकंडरी या इंटर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक हुई थीं। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
RBSE 10th 12th Result 2024 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले Rajasthan Board Website - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Check Results of HSSC or SSC Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अब रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan Board 12th Result 2024: पहले 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की तरफ से सबसे पहले कक्षा 12वीं के कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है। राजस्थान बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष भी पहले कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम का और उसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया गया था। स्टूडेंट्स rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में जो छात्र किसी एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं तो उनके पास फिर से पास होने का मौका होगा। छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होकर अपना साल बर्बाद कर सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होगा। इसके अलावा छात्रों के पास कॉपी रीचेकिंग का मौका भी होगा। हालांकि, रीचेकिंग के बाद अगर नंबर कम होता है तो वही मान्य होगा।
