RBSE 10th Result 2026 Offline kaise dekhe: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च, 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। पिछले साल इन रिजल्ट को 28 मई को जारी किया गया था, इस बार दो महीने पहले रिजल्ट आने के आसार हैं। एक बार जारी होने के बाद इन्हें ऑनलाइन के साथ साथ offline भी देखा सकेगा। इसके लिए इंटरनेट की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस साल राजस्थान में 6,195 केंद्रों पर RBSE 10th रिजल्ट 2026 का आयोजन किया गया था। राजस्थान 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 में कुल 10,68,078 छात्र शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, एक बार फाइनल हो जाने के बाद, अजमेर में RBSE मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा, जिसमें बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर मौजूद रहेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, offline कैसे चेक करें
RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है? (RBSE Board Result 2026 Website)
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से देखा जा सकेगा। रिजल्ट देखने के लिए दूसरी वेबसाइट rajresults.nic.in है। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
मान लीजिए आप ऐसी जगह है जहां इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो आप offline भी रिजल्ट देख सकते हैं। जानें क्या है तरीका:
Rajasthan Board 10th Result How to Check Offline or via SMS
RJ10 टाइप करें, उसके बाद एक स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें, फिर इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें। उदाहरण के लिए: RJ10 123456।
क्या DigiLocker से भी रिजल्ट देखा जा सकता है?
हां, इसके लिए digilocker.gov.in पर जाएं और अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6-अंकों के एक्सेस कोड, अपने स्कूल कोड और Class 10 के रोल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें। OTP के जरिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें, फिर लॉग इन करें और अपना BSER Class 10 का स्कोरकार्ड PDF देखें।
RBSE कक्षा 10 के रिजल्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, जिसमें पासिंग मार्क्स, टॉपर्स और अन्य जानकारी शामिल है, छात्र IE Education पोर्टल देख सकते हैं।
