RBI Assistant Result 2023, RBI Assistant Prelims Result 2023 Declared: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RBI Assistant Result 2023) खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सहायक भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (RBI Assistant Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 नवंबर 2023 को आयोजित की (RBI Assistant Pre Result) गई थी। इसके लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आरबीआई असिस्टेंट के कुल 400 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How To Check RBI Assistant Prelims Result 2023: चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर Current Vacancies पर क्लिक करें, फिर Result टैब पर क्लिक करें।
- Result of online Preliminary Examination held on November 18 & 19, 2023 for Recruitment for the Post of Assistant - 2023 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Roll Numbers of provisionally selected candidates पर क्लिक कर दें, रोल नंबर वाला रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
