लखनऊ में कब है 'रामनवमी' की छुट्टी, आधिकारिक आदेश हुआ जारी

लखनऊ में रामनवमी की छुट्टी को लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में राम नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव की जानकारी दी गई है, जानें लखनऊ में कब है 'रामनवमी' की छुट्टी? क्‍या स्‍कूल कॉलेज भी रहेंगे बंद

लखनऊ में रामनवमी की छुट्टी को लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में राम नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव की जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित तारीख के स्थान पर अब 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि यह फैसला 'निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881' के तहत लिया गया है। इसके बाद संबंधित विभागों और कार्यालयों को संशोधित तारीख के अनुसार अवकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ram Navami Holiday Date

लखनऊ में कब है राम नवमी की छुट्टी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में स्कूल या कॉलेज का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए अपने शिक्षण संस्थान से कॉन्टेक्ट करके छुट्टी की सूचना को पुख्‍ता कर सकते हैं। क्योंकि प्रदेश भर के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थान (स्कूल और कॉलेज) और राज्य के सार्वजनिक प्रतिष्ठान भी इस दिन बंद रहते हैं।

End of Feed