RBSE 10th Result 2025: इन वेबसाइट पर जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Official Website: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडेरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Official Website: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 28 मई को जारी कर दिया जाएगा। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBSE 10th Result 2025

RBSE 10th Result 2025

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

End of Feed