Rajasthan VDO Answer key: आज जारी होगी राजस्थान वीडीओ आंसर की, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Answer Key 2025: उम्मीदवारों को बेसब्री से राजस्थान वीडीओ आंसर की का इंतजार है। आज यानी 12 नवंबर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा उत्तर कुंजी आज ही जारी कर दी जाएगी।

Rajasthan VDO Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी करने का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। ये आंसर की आज यानी 12 नवंबर 2025 को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। राजस्थान वीडीओ ग्राम विकास अधिकारी आंसर की को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, ताकि उम्मीदवार अपने क्वेश्चनपेपर के सेट के अनुसार उत्तर की जांच कर सकें।

Rajasthan VDO Answer Key 2025

Rajasthan VDO Answer Key 2025 (iStock)

इतने छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने ट्वीट कर बताया कि वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कुल 5 लाख 12 हजार उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से लगभग 81 प्रतिशत अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। आरएसएसबी चेयरमैन ने जानकारी देते हुए बताया था कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी सेट वाइज इस पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं और जरूरी होने पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकेंगे।

End of Feed