Rajasthan State Open School Result: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट जारी, छात्र डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan State Open School Result: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 10वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 50.13 रहा, वहीं छात्राओं का पासिंग पर्संटेज कुल 51.89 रहा। छात्र अपना परिणाम विभागीय वेबसाइट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/ पर जाकर देख सकते हैं।

Rajasthan State Open School Result 2026: राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणामों की घोषणा की । शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर राजस्थान ओपन स्टेट स्कूल की निदेशक अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीणा, सचिव अरुणा शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Rajasthan State Open School

Rajasthan State Open School

कितने छात्र-छात्राएं हुए पास ?

बताते चलें कि परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा छात्र पास होने के साथ-साथ छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। कक्षा 10 में कुल 18101 परीक्षार्थी रजिस्टर हुए थे, जिसमें से 9074 छात्र पास हुए हैं। कक्षा 10वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 50.13 रहा, वहीं कक्षा 12वीं का पासिंग पर्संटेज कुल 46.28 रहा। छात्र अपना परिणाम विभागीय वेबसाइट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/ पर जाकर देख सकते हैं।

End of Feed