DSSSB MTS Admit Card 2026: जारी हो गया मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, dsssb.delhi.gov.in से करें डाउनलोड
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 14, 2026, 05:30 AM IST
DSSSB MTS Admit Card 2026 OUT: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे dsssb.delhi.gov.in पर से इन रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026
DSSSB MTS Admit Card 2026 Released: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित होने वाली मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। DSSSB MTS Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे dsssb.delhi.gov.in पर से इन रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान का मकसद दिल्ली सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में कुल 714 वैकेंसी को भरना है। एप्लिकेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर मौजूद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
DSSSB MTS Admit Card 2026 Download Step to Check
कैंडिडेट अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "LINK TO DOWNLOAD E-ADMIT CARD” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- डिटेल्स सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आगे इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
- डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां है।
एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ ले जाना जरूरी है।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
कैंडिडेट नीचे दी गई जानकारी ध्यान से देखें:
- कैंडिडेट का नाम
- रोल नंबर
- एग्जाम की तारीख और समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- एग्जाम सेंटर का पता
जरूरी निर्देश
अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो कैंडिडेट को तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए DSSSB अधिकारियों से संपर्क करें।
परीक्षा के बारे में
DSSSB ने Pay Level-1 के तहत MTS पोस्ट के लिए 714 वैकेंसी निकाली हैं। कैटेगरी के हिसाब से नौकरी देखें: जनरल कैटेगरी के लिए 302 पोस्ट, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 212 पोस्ट, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 70 पोस्ट, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 53 पोस्ट, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 77 पोस्ट।
