Rajasthan SI Exam 2021 Cancelled: राजस्थान हाई कोर्ट ने 2021 की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर अपना अंतिम फैसला सुना (Rajasthan SI Exam 2021 Cancelled) दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने का आदेश (Rajasthan SI Recruitment Exam Cancelled) दिया है। कोर्ट ने माना है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपरलीक, अनियमितताएं और धांधलेबाजी (RPSC SI Exam 2021 Cancelled) हुई थी। डबलबेंच ने सिंगलबेंच के फैसले को एकदम सही ठहराया है, जिसमें परीक्षा को रद्द करने का आदेश दिया गया था।
RPSC Rajasthan SI Exam 2026 Cancelled: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 हुई रद्द
बता दें राजस्थान सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ये परीक्षा 3 फरवरी 2021 को हुई थी। इसके लिए कुल 7.97 लाख उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया था। यहां करीब 3.8 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से करीब 20,359 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट पास किया था और 3,291 खुशकिस्मत उम्मीदवार इंटरव्यू के आखिरी पड़ाव तक पहुंचे थे। वहीं 1 जून 2023 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। हालांकि इसी बीच धांधली की कुछ खबरें सामने आने लगी और पेपरलीक के आरोप लगने लगे थे।
Rajasthan SI Recruitment Exam Cancelled: एसओजी को सौंपा गया था मामला
इसके बाद इस मामले की जांच स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) को सौंपी गई। वहीं एसओजी की जांच के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। कहा जा रहा है कि आरपीएससी के कुछ बड़े और जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे धांधलेबाजी के जिम्मेदार थे।
13 अगस्त को दायर हुई थी याचिका
वहीं 13 अगस्त 2024 को परीक्षा रद्द की याचिका दायर की गई और 25 अगस्त को सिंगल बेंच ने परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया था। हालांकि जो अभ्यर्थी यहां सफल हुए थे उन्होंने तुरंत डिवीजन बेंच में इसकी चुनौती दी थी। वहीं अब डिवीजन बेंच ने भी परीक्षा को रद्द करने का फैसला सुनाया है।
