12 से 18 जुलाई तक 14 विषयों की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, जयपुर में 1200 केन्द्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन जयपुर जिले में 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन जयपुर जिले में 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा 14 विषयों के लिए विभिन्न पारियों में आयोजित होगी। जयपुर जिले में कुल लगभग 1200 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर करीब 4.15 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक

परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक चन्द्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री सुनील कुमार सिंघल एवं प्रधानाचार्य श्री सुरेश अग्रवाल को सह-समन्वयक अधिकारी बनाया गया है।

End of Feed