Rajasthan RBSE Summer Vacation Dates, Jaipur, kota, Ajmer Schools Summer Vacation 2023: राजस्थान इन दिनों बोर्ड रिजल्ट को लेकर चर्चा में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) बोर्ड परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश यानी समर वेकेशन शुरू हो गए हैं। समर वेकेशन का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। समर वेकेशन में बच्चे घूमने जाते हैं और उनके पैरेंट्स पर इस वक्त का इंतजार करते हैं। जानें राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा सहित बाकी शहरों में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल।
Summer Vacation in Rajasthan Schools
राजस्थान में स्कूलों में नया सत्र 1 मई शुरू हुआ था। 1 मई से लेकर 16 मई 2023 तक राजस्थान के समस्त सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश था। वहीं 17 मई से लेकर 23 जून 2023 तक समर वेकेशन तय की गई थीं। आज यानी 17 मई से राजस्थान के स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं। जयपुर, अजमेर, कोटा सहित राजस्थान के अन्य शहरों में गर्मियों की छुट्टियां लंबी रहने वाली है। पिछले सत्र में 1 मई से शुरू होकर 30 जून तक छुट्टी थी।
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2023
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जानकारी दी कि राजस्थान बोर्ड आठवीं परीक्षा 2023 (RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023) का परीक्षा परिणाम दिनांक 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है।
