UP, Lucknow, Kanpur, Prayagraj, Varanasi, Noida Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना रूप फिर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर में तेज धूम की वजह से छात्रों को स्कूल जाने में समस्या हो रही है। ऐसे में यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन का इंतजार था। लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य के स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी है। बोर्ड के सचिव ने घोषणा की है कि बोर्ड से संबद्ध स्कूल ग्रीष्मावकाश के लिए 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे। बोर्ड के सचिव की ओर से बोर्ड के सभी संबद्ध और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए एक आदेश जारी किया गया है।
UP School Summer Vacation Official Notification
समर वेकेशन या ग्रीष्मकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार कर रहे यूपी के स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी ये है कि यूपी में स्कूली छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट आ गई है। यूपी सरकार का ये आदेश सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर लागू होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आगरा सहित सभी जनपदों में इसी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां होंगी।
Summer Vacation Uttar Pradesh
समर वेकेशन में बच्चे समर वेकेशन में नई चीजें सीखा करते हैं। आप भी चाहें तो इस बार अपनी पसंद की किसी जगह में घूमने जरूर जाएं। इसी के साथ सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, स्वीमिंग, स्केटिंग जैसी गतिविधियां सीख सकते हैं। समर वेकेशन में बच्चे अपने नाना-नानी के घर घूमने जाया करते हैं। पैरेंट्स भी इस समय का इंतजार करते हैं क्योंकि वह बच्चों के साथ इसी समय घूमने जा पाते हैं।
