Rajasthan School Closed: ठंड का कहर, जयपुर सहित पूरे राजस्थान में 12 जनवरी तक स्कूल बंद

Rajasthan School Closed Winter Vacation Extended: राजस्थान बोर्ड के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 07-12 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई हैं। कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने अपने स्तर पर छुट्टी या फिर स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है।

Rajasthan School Closed: राजस्थान बोर्ड के सभी स्कूल 12वीं तक 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। कड़ाके की सर्दी के चलते बोर्ड ने ये आदेश जारी किया है। ठंड के चलते स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 07-12 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई हैं। सुबह कोहरे और ठंड के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसके बाद मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है। ऐसे में ठंड के अलर्ट के चलते प्रशासन ने राज्य के कई जिलों में बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। वहीं राज्य के अलग-अलग 5 जिलों में सीबीएसई और अन्य बोर्ड्स के स्कूलों के लिए प्रशासनिक स्तर पर फैसले लिए गए हैं।

School

School

किन जिलों में छुट्टी की घोषणा Rajasthan School Closed news

राजस्थान के जिन जिलों में स्थानीय प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा की गई है, उनमें जयपुर, कोटा, बूंदी, बारह, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं। बूंदी में 1 क्लास से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 2 दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं 6 और 7 जनवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

End of Feed