Rajasthan PTET Guidelines: 1494 केंद्रों पर पीटीईटी कल, दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र, जानें ड्रेस कोड

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 20, 2023, 09:27 AM IST

Rajasthan PTET Instructions: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा रविवार 21 मई को प्रदेश भर में आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के राज्य समन्वयक मनोज पण्डया ने अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

Rajasthan PTET Guidelines, Rajasthan PTET Admit Card: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा रविवार 21 मई को प्रदेश भर में आयोजित होने जा रही है। बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा 21 मई, 2023 (रविवार) को प्रदेशभर में आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा-2023 में 5 लाख 21 हजार 576 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। 1494 केन्द्रों पर दो वर्षीय बीएड हेतु 3 लाख 42 हजार 873 एवं चार वर्षीय बीएड हेतु 1 लाख 78 हजार 703 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जयपुर जिले की बात करें तो में 21 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 146 केन्द्रों पर कुल 67 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा सम्मिलित होंगे। यहां दो वर्षीय बीएड हेतु 51 हजार 986 एवं चार वर्षीय बीएड हेतु 15 हजार 945 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बता दें कि राजस्थान के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड व बीएससी बीएड में इसी प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला मिलेगा।

Rajasthan PTET Exam Guidelines

Rajasthan PTET Exam Guidelines

परीक्षा से एक घंटे पूर्व बंद हो जाएंगे गेट

राजस्थान पीटीईटी में बैठने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 9 बजे पहुंचना होगा। सुबह 10 बजे परीक्षा केन्द्रों के गेट बंद हो जाएंगे सुबह 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड (Rajasthan PTET Admit Card) में दी गई अपनी सीट पर ही बैठें। एक बार सीट पर बैठने के बाद परीक्षा समाप्ति तक सीट छोड़ने की अनुमति नहीं है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक साधन - मोबाइल, ब्लूटथ, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन इत्यादि परीक्षा केंद्र में न ले जाएं। पीटीईटी जयपुर जिला संयोजक एवं प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जयपुर डॉ. अल्पना व्यास ने बताया कि पीटीईटी परीक्षा का तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

End of Feed