Rajasthan Police Constable Result 2025 Declared: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड (RPRB) ने आज, 14 नवंबर, 2025 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी योग्यता की स्थिति देख सकते हैं। इन रिजल्ट को पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम
राजस्थान पुलिस परिणाम 2025 अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग जारी किया गया है।
आगे क्या
योग्य उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी में शामिल होना होगा। अगर आपने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है, तो 30 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 के बीच अगले चरण के लिए तैयार रहें।
Rajasthan Police Constable Result 2025 How to Check
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 पीडीएफ कैसे चेक करें?
- Rajasthan Police Constable Result 2025 Website police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'भर्ती और परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
- अब, Rajasthan Police Constable Result 2025 Link पर क्लिक करें।
- Rajasthan Police Constable Result 2025 PDF रूप में होगा।
- Rajasthan Police Constable Result 2025 Download करना न भूलें।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2025 पर इन जानकारी को करें क्रॉस चेक
आपके स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या
- आवेदन संख्या
- श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस)
- लिंग
- जन्म तिथि
- जिला/ बटालियन का नाम
- आवेदित पद (कांस्टेबल जीडी/ड्राइवर/ बैंड/ घुड़सवार, आदि)
- प्राप्त अंक
- योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)
- कट-ऑफ अंक (श्रेणीवार)
- पीईटी/पीएसटी या अगले चरण के लिए निर्देश
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) देनी होगी। इन चरणों को पास करने के बाद, दस्तावेज सत्यापन होगा। इसके बाद, एक अंतिम मेरिट सूची (समग्र प्रदर्शन के आधार पर) तैयार और जारी की जाएगी।
