RSSB Librarian Result 2026 Declared: राजस्थान में सरकारी लाइब्रेरियन बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी आरएसएसबी ने लाइब्रेरियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ अंक आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस पूरी भर्ती प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग लिया था, वे अब बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी (Image - chatgpt)
यह पूरी भर्ती परीक्षा माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में खाली पड़े लाइब्रेरियन ग्रेड-3 के 548 पदों को भरने के लिए कराई गई थी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद अब बोर्ड ने अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इन उम्मीदवारों को अब बहुत जल्द स्कूलों और सरकारी संस्थानों में लाइब्रेरियन के पद पर पक्की नियुक्ति दे दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी में अंग्रेजी को लेकर क्या है नियम, भारतीय भाषाओं की लिस्ट में इंग्लिश शामिल नहीं
RSSB Librarian 2026 Cut-off Marks
बोर्ड ने नॉन-टीएसपी और टीएसपी यानी अनुसूचित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ जारी की है। इसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी समेत सभी श्रेणियों के आखिरी चयनित छात्र के नंबर दिखाए गए हैं, जिससे उम्मीदवार अंदाजा लगा सकते हैं कि वे मेरिट में कितने ऊपर रहे हैं।
RSSB Librarian Result 2026 How to Check
अपना रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका:
1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए रिजल्ट्स या न्यूज नोटिफिकेशन वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
3. वहां आपको लाइब्रेरियन ग्रेड-3 फाइनल रिकमेंडेशन और कट-ऑफ मार्क्स का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
4. ऐसा करते ही आपके सामने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
5. इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और कंप्यूटर या मोबाइल में सर्च विकल्प का उपयोग करके अपना रोल नंबर ढूंढें।
ये भी पढ़ें
चयन बोर्ड का काम सिर्फ फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करके संबंधित विभाग को भेजना होता है। अब आगे की पूरी प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा संभाली जाएगी। विभाग बहुत जल्द अपनी वेबसाइट पर जिला आवंटन (डिस्ट्रिक्ट अलॉटमेंट) के लिए ऑनलाइन विकल्प मांगेगा। आपको अपनी रैंक के हिसाब से पसंदीदा जिलों का चुनाव करना होगा, इसलिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।
