एजुकेशन

कर्नाटक में बनेगी भारत की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा ऐलान

Karnataka CM announces India’s first government-driven AI University: कर्नाटक सरकार ने देश की पहली सरकार संचालित AI यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया है। यह घोषणा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में आयोजित Google I/O Connect India 2026 कार्यक्रम के दौरान की।

Image

AI यूनिवर्सिटी के साथ कर्नाटक में एक AI Hub स्थापित करने की भी घोषणा की गई है।

Karnataka CM announces India’s first government-driven AI University: कर्नाटक सरकार ने देश की पहली सरकार संचालित AI यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया है। यह घोषणा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में आयोजित Google I/O Connect India 2026 कार्यक्रम के दौरान की। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के क्षेत्र में भारत को नई दिशा देने की तैयारी हो रही है। इस पहल के साथ राज्य ने खुद को AI रिसर्च, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

AI यूनिवर्सिटी के साथ कर्नाटक में एक AI Hub स्थापित करने की भी घोषणा की गई है। इसे AI रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां स्टार्टअप्स, टेक कंपनियों और अन्य संस्थानों को AI से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स और तकनीकों पर काम करने का अवसर मिलेगा। जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित AI यूनिवर्सिटी का फोकस विश्वस्तरीय AI टैलेंट तैयार करने, अत्याधुनिक रिसर्च को बढ़ावा देने और इंडस्ट्री, अकादमिक संस्थानों तथा सरकार के बीच सहयोग मजबूत करने पर होगा। हालांकि, सरकार ने अभी यूनिवर्सिटी के स्थान, विस्तृत पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और शुरुआत की समयसीमा को लेकर पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

क्या बोले मुख्यमंत्री

डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक का लक्ष्य केवल AI का इस्तेमाल करने वाला राज्य बनना नहीं, बल्कि AI-native state के रूप में विकसित होना है। सरकार AI का जिम्मेदार इस्तेमाल गवर्नेंस, हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि और नागरिक सेवाओं में करने की दिशा में काम करना चाहती है। सरकार का मानना है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डेटा स्टोरेज और कंप्यूटिंग क्षमता की जरूरत तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में पर्यावरण के अनुकूल डेटा सेंटर भविष्य की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने देश की पहली सरकार संचालित AI यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया है। यह घोषणा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में आयोजित Google I/O Connect India 2026 कार्यक्रम के दौरान की। कर्नाटक सरकार की यह पहल AI शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article