Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Announced: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपना परिणाम देखें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 968 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले इस भर्ती के माध्यम से 803 पदों को भरा जाना था, लेकिन बाद में खाली पदों की संख्या को बढ़ाकर 968 कर दिया गया।
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (image - istock)
बता दें, रिजल्ट के साथ साथ उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स भी चे कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान तरीका यहां से देखें
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 How to check
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को देखें
- Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Website पर जाएं
- Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Link पर जाएं
- क्रेडिंशियल डालें
- Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Download करें।
एक सूचना के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 29 अगस्त को जेल प्रहरी (वार्डर) परिणाम 2025 जारी करने वाला था, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर लिंक सक्रिय नहीं हुआ, इसके बाद से टाइम्स नाउ नवभारत की एजुकेशन टीम इस रिजल्ट पर नजर बनाए हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां तुरंत से लिंक दिया गया है।
यदि रिजल्ट पेज नहीं खुल रहा तो आपको धैर्य दिखाने की जरूरत है, क्योंकि अत्यधिक लोड की वजह से कई बार पेज नहीं ओपन होता है।
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का परिणाम
आज लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है, अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) दौर के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
