Rajasthan School Mobile Rules: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के लिए स्कूलों में मोबाइल लाने पर लगा बैन

Rajasthan Government Bans Mobile in School:राजस्थान सरकार ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर नया नियम जारी किया है। अब सरकारी शिक्षकों को स्कूलों में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जो शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर स्कूल आते हैं उन्हें प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा।

Rajasthan Government Bans Mobile in School: राजस्थान सरकार ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर नया नियम जारी किया है। अब सरकारी शिक्षकों को स्कूलों में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जो शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर स्कूल आते हैं उन्हें प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। बता दें कि, काफी समय से इस फैसले का इंतजार किया जा रहा था। वहीं, स्कूल में सिर्फ प्रधानाध्यापक को ही मोबाइल फोन लाने की अनुमति होगी।

Animation Art (1)

शिक्षकों के लिए स्कूलों में मोबाइल बैन

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मोबाइल के उपयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। हाल ही में प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना था कि स्कूलों में शिक्षक शेयर मार्केट से जुड़े समाचार और न जाने क्या-क्या देखते रहते हैं। ऐसे में शिक्षक मोबाइल में उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एक बीमारी जैसा है।

End of Feed