Rajasthan CM Anuprati Coaching: भजनलाल सरकार कराएगी UPSC की फ्री कोचिंग, अनुप्रति कोचिंग के लिए ऐसे करें आवेदन

Rajasthan CM Anuprati Coaching: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

Rajasthan CM Anuprati Coaching: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बताया कि आवेदक विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया-2024 एवं सत्र 2025-26 से यथासंशोधित प्रावधानों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील है कि राज्य सरकार की उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न पाठ्यक्रम एवं परीक्षाओं हेतु निर्धारित कुल 30000 सीटों के लिए नजदीकी ई-मित्र या मोबाइल के माध्यम से पात्रतानुसार आवदेन करें।

Rajasthan CM Anuprati Coaching

राजस्थान सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना

ऐसे करें आवेदन

  • योजनान्तर्गत कोचिंग के लिए अपने आवेदन SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें।
  • CM Anuprati Coaching Icon पर क्लिक कर CM Anuprati Coaching Scheme का चयन करें।
  • ड्रॉपडाउन में से Student के विकल्प पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं।

End of Feed