Rajasthan CET Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी राजस्थान सीईटी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Rajasthan CET Exam 2024 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समाना पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) की तारीख आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां राजस्थान सीईटी 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Rajasthan CET Exam 2024 Date: राजस्थान सीईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने समाना पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) की तारीख (Rajasthan CET 2024 Date) घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी राजस्थान सीईटी 2024 एग्जाम डेट व पैटर्न सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Rajasthan CET Exam 2024

Rajasthan CET Exam 2024

Rajasthan CET Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान सीईटी का आयोजन 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed