RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समाना पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

RSMSSB CET Admit Card 2024 Release Date: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से समाना पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) का एडमिट कार्ड (RSMSSB CET Admit Card 2024) कल यानी 19 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RSMSSB CET Admit Card 2024

RSMSSB CET Admit Card 2024

Rajasthan CET Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

राजस्थान सीईटी का आयोजन 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कल जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed