Rajasthan Budget 2024: 70 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती, 12 वीं तक की छात्राओं को मिलेंगे एक हजार रुपये

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 8, 2024, 01:30 PM IST

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट में 70 हजार पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा की है।

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। राजस्थान की वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में 70 हजार पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा की है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अगले चार वर्षों में 11,200 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ 20,000 गांवों में 5 लाख जल संचयन संरचनाएं बनाने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान -2 शुरू किया जाएगा और 70,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Budget 2024 Diya Kumari

Rajasthan Budget 2024 Diya Kumari

छात्रों के लिए खोला पिटारा

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले राज्य के कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्रों और कक्षा9 वीं 12 वीं तक की छात्राओं को एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

End of Feed