Rajasthan Pre DElEd Result 2024: जारी हुआ राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट, result.predeledraj2024.in पर करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 Link: राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की तरफ से राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी। इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट लिंक जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- result.predeledraj2024.in पर जाना होगा।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 Link: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की तरफ से Rajasthan BSTC Pre DElEd 2024 प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस परीक्षा शामिल होने वाले कैंडिडेट्स राजस्थान प्री डीएलएड के लिए जारी खास ऑफिशियल वेबसाइट- result.predeledraj2024.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार की राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा में जोधपुर के छगनलाल ने राज्य में पहला स्थान (Rajasthan Pre DElEd Toppers 2024) प्राप्त किया है। छगनलाल को 600 में से 552 अंक प्राप्त हुए हैं।

Rajasthan Pre DElEd Result 2024 Link

राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट का लिंक

राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट कोर्स यानी Rajasthan BSTC जो अब प्री डीएलएड कोर्स के नाम से जाना जा रहा है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (VMOU, Kota) की तरफ से इस कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून को किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट लिंक जारी हो गया है। हालांकि, छात्र स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव होने का बाद ही चेक कर सकेंगे। लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

End of Feed