Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2023: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन की ओर से राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट यानी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा (Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023) की आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर-की 2023 (Rajasthan BSTC Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2023
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023: कब हुई राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थी। इस साल राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2023: कब जारी होगा आंसर-की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं।
How to Download Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2023
- राजस्थान प्री-डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान प्री-डीएलएड आंसर-की 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: कब आएगा रिजल्ट
राजस्थान प्री-डीएलएड आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के करीब 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
