Rajasthan Board 2026 Prize Money ! Aapki Beti Yojana: राजस्थान बोर्ड में शामिल होने वाली बालिकाओं के लिए बड़ी व शानदार खबर है। राजस्थान बोर्ड 2026 में पास होने वाली कक्षा 1 से 8वीं तक की छात्राओं को 2100 रुपये दिए जाने की घोषणा हुई है, जबकि 9वीं से 12वीं तक की लड़कियों को 2500 रुपये दिए जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की यह पहल राज्य की लड़कियों को पढ़ाई के लिए व परीक्षा में पास होने के लिए मोटिवेट करेगी। देखें आधिकारिक सूचना
राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए ये धनराशि मददगार साबित होगी।
आपकी बेटी योजना ! Aapki Beti Yojana
इस योजना के माध्यम से कहीं न कहीं राज्य की बालिकाओं को पढ़ाई में आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। राज्य सरकार ने इस साल ‘आपकी बेटी योजना’ को और सुव्यवस्थित रूप में लागू किया है। इस संबंध में विद्यालयों को निर्देश दिए थे कि वे अपने यहां पढ़ रहीं पात्र छात्राओं का विवरण 25 नवंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन भेज दें। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से 30 नवंबर तक उन छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
पैसा सीधा खाते में
'आपकी बेटी योजना' के तहत कक्षा 1 से 8 में पढ़ने वाली बालिकाओं को 2100 रुपए और कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं को 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राशि सीधे जन आधार डेटा से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से छात्राओं के खाते में ट्रांसफर होगी।
क्या सभी कन्याओं को मिलेगा इस योजना का लाभ
'आपकी बेटी योजना' का लाभ उन बालिकाओं को मिलेगा, जिनके माता-पिता दोनों या माता पिता में से किसी एक का निधन हो चुका हो। साथ ही वे छात्राएं, जो बीपीएल श्रेणी या निर्धन जीवनयापन करने वाले परिवारों से आती हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि निजी विद्यालयों में पढ़ रहीं बालिकाएं इस योजना में शामिल नहीं हैं। केवल सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की ही छात्राएं लाभान्वित होंगी।
