Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway ALP Recruitment 2026) खबर है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,465 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती जनरल डिपार्टमेंट कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (GDCE) के जरिए की जाएगी। यहां एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। यहां आप ईस्ट रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए क्वालिफकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 1465 पदों पर वैकेंसी
रेलवे एएलपी के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 साल, ओबीसी के लिए 45 साल और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है।
Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर East Central Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Railway ALP Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर बेस्ड में सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पात्र होंगे। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करना होगा।
