QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बढ़ी धमक, PM मोदी ने कहा शिक्षा जगत के लिए अच्छी खबर

QS World Ranking 2025: भारत ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में अब तक की सबसे शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस साल कुल 54 भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक रैंकिंग में स्थान मिला है, जो पिछले साल 46 थे और 2014 में मात्र 11 थे।

QS World Ranking 2025: भारत ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में अब तक की सबसे शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस साल कुल 54 भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक रैंकिंग में स्थान मिला है, जो पिछले साल 46 थे और 2014 में मात्र 11 थे। इसी के साथ ही भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और चीन के बाद विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2026 रैंकिंग हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आई है। हमारी सरकार भारत के युवाओं के लाभ के लिए अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

QS World Ranking 2025

QS World Ranking 2025

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में रिकॉर्ड 54 विश्वविद्यालयों के साथ, भारत ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2026 रैंकिंग में एक नया मुकाम हासिल किया है। 2014 में सिर्फ 11 विश्वविद्यालयों से लेकर नई रैंकिंग में 54 तक, यह पांच गुना छलांग पीएम मोदी जी की सरकार द्वारा पिछले दशक में किए गए परिवर्तनकारी शैक्षिक सुधारों का प्रमाण है। एनईपी 2020 न केवल हमारे शैक्षिक परिदृश्य को बदल रहा है, बल्कि इसमें क्रांति ला रहा है।"

End of Feed