भारत का नंबर 1 स्टूडेंट सिटी कौन सा है, जानें किस नंबर पर दिल्ली

Which Is The Best City For Study In India: क्या आप जानते हैं कि भारत का नंबर 1 छात्र शहर कौन सा है। साथ ही यहां आप दुनिया के बेस्ट स्टूडेट सिटी के बारे में भी जान सकते हैं।

Which Is The Best City For Study In India: हर साल लाखों विद्यार्थी बेहतर कॉलेज, कोचिंग संस्थान, रोजगार के अवसर और पढ़ाई के माहौल की तलाश में अलग अलग शहरों का रुख करते हैं। हाल ही में वैश्विक हायर एजुकेशन एनालिटिक्स संस्था ने बेस्ट स्टूडेंट सिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुंबई भारत का सबसे अच्छा छात्र शहर है। पिछले साल मुंबई क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज लिस्ट में 97वें नंबर पर था। हालांकि इस बार 7 स्थान की बढ़त के साथ 91वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली को छात्रों के लिए दुनिया का सबसे सस्ता शहर बताया गया है। बता दें यह रैंकिंग यूनिवर्सिटी की क्वालिटी, खर्च की क्षमता, नौकरी मिलने की संभावना और छात्रों के कुल अनुभव के आधार पर दुनिया भर के शहरों का आकलन करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का नंबर 1 छात्र शहर कौन सा है। साथ ही यहां आप दुनिया के बेस्ट स्टूडेट सिटी के बारे में भी जान सकते हैं।

Which Is The Best City For Study In India

Which Is The Best City For Study In India: भारत का नंबर 1 छात्र शहर कौन सा है (PC: AI)

QS Best Student Cities: भारत का सबसे बेस्ट स्टूडेंट सिटी

क्यूएस टॉप स्टूडेंट सिटीज की लिस्ट में मुंबई भारत का सबसे बेस्ट स्टूडेंट सिटी है। यहां इसे 91वीं रैंक और 61.8 स्कोर मिला है। वहीं दिल्ली की रैंक 99 है। इसे कुल 60.3 स्कोर मिला है। इसे छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर बताया गया है।

End of Feed