QS Asia University Rankings 2025: भारत ने चीन को लगातार दूसरे साल पछाड़ा, देखें क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025

QS Asia University Rankings 2025 Pdf: भारत ने लगातार दूसरे साल क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में चीन को पीछे छोड़ दिया है, जो देश की उच्च शिक्षा में तेजी से होते सुधार का संकेत है। देखें क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025

QS Asia University Rankings 2025 Release Date: भारत ने लगातार दूसरे साल क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में चीन को पीछे छोड़ दिया है, जो देश की उच्च शिक्षा में तेजी से होते सुधार का संकेत है। भारत के 193 उच्च शिक्षण संस्थान को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। देश ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधित्व में सबसे अधिक वृद्धि दिखाई है। इस सूची में 21 नई एंट्री भी जुड़ी हैं।

QS Asia University Rankings 2025

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 (image - canva)

वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा जारी एशिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की लेटेस्ट वार्षिक सूची के अनुसार, भारत के बाद चीन 135 विश्वविद्यालयों और जापान 115 विश्वविद्यालयों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

End of Feed