Punjab Police Constable Result, Cut Off, Merit List 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब तक की बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस विभाग सितंबर के पहले सप्ताह तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने (Punjab Police Constable Result) वाला है। नतीजे का ऐलान होने का बाद आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक (Punjab Police Constable Result 2024) कर सकेंगे। पंजाब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 1 जुलाई 16 अगस्त 2024 तक (Punjab Police Constable Result 2024 Date) निर्धारित थी। कंप्यूटर टेस्ट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी व पीएसटी परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
Punjab Police Constable Result 2024: यहां देखें पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
Punjab Police Constable Result: मार्च में जारी हुआ था नोटिफिकेशन
बता दें पंजाब पुलिस भर्ती कांस्टेबल के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेदन के लिए लिंक 14 मार्च को एक्टिव कर दिया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 थी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।Punjab Police Constable Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले Punjab Police की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Punjab Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि पीडीएफ में आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
