Punjab Police Constable Result 2025 Declared: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम
Punjab Police Constable Result 2025 Pdf प्रारूप में जारी किया गया है, और इसमें भर्ती के अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची शामिल है।
कब हुई थी परीक्षा
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती सीबीटी-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) परीक्षा 2025 का आयोजन चार मई से आठ जून, 2025 तक किया गया था।
Punjab Police Constable Result 2025 How to Check
Punjab Police Constable Result 2025 Online Check करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- Punjab Police Constable Result 2025 Official Website punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, "रिक्रूटमेंट" टैब पर क्लिक करें।
- Punjab Police Constable Result 2025 Link पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और परिणाम पीडीएफ खोलें।
- परिणाम में अपना रोल नंबर देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।
ध्यान रहे, भर्ती के तीन चरण हैं। पहले चरण में दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (सीबीटी) पेपर-I और पेपर-II का आयोजन किया गया, जिनमें से पेपर-II क्वालीफाइंग प्रकृति का है।
दूसरे चरण में शारीरिक जांच परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) शामिल हैं। शारीरिक जांच परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण दोनों क्वालीफाइंग प्रकृति के हैं।
क्या है तीसरा चरण
तीसरे चरण में दस्तावेज जांच शामिल है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से, पंजाब पुलिस अस्थायी रूप से 1,746 रिक्तियों को भरेगी। इनमें से 1,261 रिक्तियां जिला पुलिस संवर्ग के लिए और 485 सशस्त्र पुलिस संवर्ग के लिए हैं।
