एजुकेशन

Punjab Police Constable Result 2024: जारी हुआ पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, एक क्लिक से तुरंत डाउनलोड करें पीडीएफ

Punjab Police Constable Result 2024 Sarkari Result PDF Download (पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024): पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Punjab Police Constable Result 2024

Punjab Police Constable Result 2024 Sarkari Result PDF Download (पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024): पंजाब पुलिस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब पुलिस की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 18 नवंबर को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Result 2024: जुलाई में हुई थी परीक्षा

पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 16 अगस्त 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।

How to download Punjab Police Constable Result 2024

  • पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, चाहिए होगी ये योग्यता, जल्द करें अप्लाई

Punjab Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के कुल 1746 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपए महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article