Punjab: सरकारी स्कूल के बच्चों को गाइड करेंगे आईएएस और आईपीएस, छात्रों को दिखाएंगे करियर की नई राह

IAS and IPS will become guides in Punjab government schools: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के मार्गदर्शक बनेंगे, ताकि जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए उनका मार्गदर्शन किया जा सके।

IAS and IPS will become guides in Punjab government schools: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के मार्गदर्शक बनेंगे, ताकि जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए उनका मार्गदर्शन किया जा सके। ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में आयोजित माता-पिता-अध्यापक बैठक (पीटीएम) के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारी प्रदेश के प्रत्येक सरकारी स्कूल का मार्गदर्शन करेंगे। वे वहां के छात्रों और शिक्षकों से संवाद स्थापित कर शिक्षा के माहौल को और अधिक समृद्ध बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे और शिक्षकों को उनके कौशल को निखारने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये अधिकारी इन स्कूलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann

छात्रों के सपनों को लेंगे पंख

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अधिकारी बॉस की तरह नहीं, बल्कि मार्गदर्शक के रूप में प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य स्वैच्छिक सेवा के रूप में होगा और इसमें रुचि रखने वाले अधिकारियों को अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के साथ-साथ इसे निभाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास छात्रों को अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए पंख देगा, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये आईएएस और आईपीएस अधिकारी छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे, जिससे वे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफल होकर सिविल सेवाओं में शामिल हो सकें।

End of Feed