Punjab Board PSEB 8th Result: एक्टिव हुआ पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट का लिंक, pseb.ac.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2023, 10:11 AM IST

Punjab Board PSEB 8th Result 2023 Declared On pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। वहीं पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज यानी 29 अप्रैल को ठीक 10 बजे रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Punjab Board PSEB 8th Result 2023 Declared On pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बीते दिन यानी 28 अप्रैल को दोपहर ठीक 2 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर (Punjab Board Result) दिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया (Punjab Board 8th Result) गया था। वहीं अब बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर (PSEB 8th Result) सकते हैं। मानसा की लवप्रीत ने 600 में से 600 अंक प्राप्त कर अपना परचम बुलंद कर दिया है। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद 3 जिलो ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसमें पठानकोट का पासिंग पर्सेंटेज 99.33 प्रतिशत, कपूरथला का 99.10% और गुरदासपुर का 99.08 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

PUNJAB BOARD PSEB 8th RESULT

Punjab Board PSEB 8th Result: यहां देखें पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

इस बार पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 22 मार्च 2023 तक निर्धारित थी। इसके लिए 3 लाख से अधिक संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed