एजुकेशन

Uttarakhand Schools Summer Vacation 2023: उत्तराखंड में समर वेकेशन, जानें कब से कब तक रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 29, 2023, 01:50 PM IST

Uttarakhand Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्य गर्मी की चपेट में हैं। इसको देखते हुए स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है। जानें उत्तराखंड में कब से कब तक होंगी गर्मी की छुट्टियां।

Image

Summer Vacation in Uttarakhand

Uttarakhand Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्य गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर और मध्य भारत में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दोपहर के वक्त जबरदस्त हीट वेव (Heat Wave) चल रही है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। इसको देखते हुए स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के अवकाश को लेकर जो कैलेंडर जारी किया है उसमें 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं पश्चिम बंगाल में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। जानें उत्तराखंड में कब से कब तक होंगी गर्मी की छुट्टियां।

बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सभी प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में 1 जून से 6 जुलाई तक ग्रीष्म अवकाश रहा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि मई महीने में ही समर वेकेशन की घोषणा कर दी जाएगी। गर्मी के वर्तमान हालात को देखते हुए सरकार ऐसा कर सकती है। इस तरह बच्चों को 45 दिन के आसपास समर वेकेशन मिलेंगी।

बता दें कि छात्रों के साथ साथ उनके पैरेंट्स को भी समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बच्चे नानी के घर जाने को बेताब रहते हैं तो पैरेंट्स भी साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। समर वेकेशन ही ऐसा अवसर होता है जब बच्चों की स्कूल की छुट्टियां हो जाती हैं।

Summer Vacation में क्या करें

  • आपका जो भी शौक हो उसके लिए समय जरूर निकालें।
  • किसी टॉपिक के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश करें।
  • रचनात्मक बनें, किताबें पढ़ें, कोई नया कौशल या भाषा सीखें।
  • अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताएं, बाहर जाएं।
  • अपनी रुचि अनुसार कोई भी क्लास ज्वॉइन करें जैसे कि सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, स्वीमिंग, स्केटिंग आदि।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article