AIBE XVII 2023, AIBE XVII Result 2023 on allindiabarexamination.com: एआईबीई 17वीं रिजल्ट का कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 17वीं (AIBE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
BCI AIBE XVII Result 2023 Date: कल आएगा एआईबीई 17वीं रिजल्ट
एआईबीई 17वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था। बीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 53 शहरों और 261 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 14 अप्रैल को जारी की गई। बता दें कि इस साल परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। एआईबीई 17वीं एग्जाम में पास अभ्यर्थियों के लिए बीसीआइ सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी करेगा
How to download AIBE XVII Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- फिर AIBE XVII Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी एआईबीई 17वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE XVII Result 2023: एआईबीई 17वीं परीक्षा में इतने नंबर जरूरी
एआईबीई 17वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
